वन अफसर की 32 करोड़ की संपत्ति अटैच

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तराखंड में भारतीय वन सेवा के अधिकारी किशनचंद की करीब 32 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है. धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है. ईडी ने बताया कि हरिद्वार जिले में स्कूल भवन और रुड़की जिले स्थित स्टोन क्रशर प्लांट अटैच किया गया है. इनका स्वामित्व किशन चंद व उनके परिवार के सदस्यों के पास है. संपत्तियों की कुल कीमत 31.88 करोड़ रुपये है. किशन चंद प्रभागीय वन अधिकारी के रूप में कार्यरत थे. यह मामला उत्तराखंड सरकार के सतर्कता विभाग की एफआईआर से जुड़ा है. सात साल में किशन चंद ने चल-अचल संपत्तियों के साथ अन्य कार्यों पर 41.9 करोड़ रुपये खर्च किए. इस दौरान उनकी आय 9.8 करोड़ रुपये थी.

Next Post

आज के राशिफल(गुरुवार 14 दिसम्बर 2023): जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Share on Social Mediaमेष– जोखिम के कार्यों में रूचि बढे़गी, व्यापारिक मामले सुलझेंगे, साहसिक प्रयत्न करने से अभीष्ट की प्राप्ति होगी, महत्वपूर्ण संदेश प्राप्त होगा. वृषभ– निजी कार्यों को पूरा करने में परेशानी आयेगी, परिवार का सहयोग मिलेगा, नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति होगी, सम्मान मिलेगी. मिथुन– जल्दबाजी में […]

You May Like