छत्तीसगढ़: संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन और सामाजिक चेतना मंच एवं शिवाशा फाउंडेशन के द्वारा मंगलवार, दिनांक 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के दिन भव्य कवि सम्मेलन नवा सुरुज का आयोजन रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में किया जा रहा है।
जिसमें देश के ख्यातिनाम युग कवि डॉ कुमार विश्वास, पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दूबे सहित देश के अन्य प्रसिद्ध कविगण अपनी कविताओं के माध्यम से उनकी शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम, बूढापारा रायपुर में दिनांक 26 दिसम्बर 2023 को रात्रि 8 बजे से प्रारम्भ होगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा अध्यक्षता प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा करेंगे। विशिष्ट अथिति के रूप में ओम माथुर एवं डॉ रमन सिंह उपस्थित रहेंगे।
