भिलाई में ड्राइवर के घर ED की टीम ने मारा छापा, दीवान के नीचे मिला 5 करोड़ रुपये नगद

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ में चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) का छापा पड़ा है. ईडी की टीम ने दुर्ग जिले में रेड मारी है. बताया जा रहा है कि ईडी ने भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 निवासी असीम उर्फ बप्पा के घर में छापेमारी कर करोड़ों नगदी जब्त किया है. ईडी की इस करवाई को महादेव सट्टा एप से जोड़कर देखा जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, जिस ड्राइवर के घर ईडी की टीम ने छापा मारा है, वह पूर्व में पार्षद के घर ड्राइव का काम करता था. ईडी की टीम भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 निवासी असीम उर्फ बप्पा के घर जिस वक्त छापा मारी उस समय घर पर कोई नहीं था. ईडी की टीम घर के अंदर दरवाजा तोड़कर घुसी. जहां ED की टीम ने दीवान से लगभग 5 करोड़ रुपये नोट बरामद किया है. फ़िलहाल नोटों की गिनती की जा रही है. ईडी के इस छापेमारी कार्रवाई में एक महिला अफसर समेत 7 आधिकरी शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का दौरा लगातार जारी है. वहीं आज भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. राजनाथ सिंह पहले चरण और दूसरे चरण के होने वाले चुनाव के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का […]

You May Like