फेयरवेल पार्टी में छात्रों को वाहनों में स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया एक्शन, ठोका जुर्माना

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 58 Second

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों स्कूली छात्रों में स्टंटबाजी और रील्स बनाने का खुमार कुछ ज्यादा ही सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज की चाहत में छात्र न सिर्फ यातायात नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं, बल्कि अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में फेयरवेल पार्टी के दौरान की गई स्टंटबाजी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। मामला जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां 4 फरवरी को आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान खैरताल स्थित G.L.D. स्कूल के कुछ छात्र-छात्राओं ने कार के बोनट पर बैठकर स्टंट किया। इस दौरान बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। वीडियो सामने आने के बाद नवागढ़ पुलिस ने संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहनों की पहचान की और वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पुलिस द्वारा प्रत्येक वाहन चालक से 2800-2800 रुपये समन शुल्क वसूला गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर की गई। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि खतरनाक स्टंट से बचें और हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहान योजना से पंचबाई की बदली तकदीर, बनी सफल व्यवसायी

Share on Social Mediaमासिक आय पहुंची 2.5 लाख रूपए से 03 लाख रूपए तक रायपुर । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में  मुंगेली जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम खपरीडीह निवासी श्रीमती पंचबाई साहू ने […]

You May Like