छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित इस सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावना है.

24 फरवरी को राज्य का बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे। इस दौरान विपक्ष ने हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराने की रणनीति बनाई है। विपक्ष धान खरीदी, कानून व्यवस्था, माओवादी हिंसा व पुनर्वास, आरटीई में सीटों की कटौती के मुद्दों को सदन में उठाएगा।

23 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई है। इस बार कोंटा विधायक कवासी लखमा भी नो स्पीच की शर्त पर सदन में शामिल होंगे।

सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी। 26 और 27 फरवरी को आय-व्यय पर सामान्य चर्चा होगी। इसके बाद 9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी।

सत्र के लिए सदस्यों की ओर से कुल 2,813 प्रश्नों की सूचनाएं मिली हैं, जिनमें 1,437 तारांकित और 1,376 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, नियम 139 के तहत अतिविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा की एक सूचना, 13 अशासकीय संकल्प, नौ शून्यकाल सूचनाएं तथा 112 याचिकाएं भी प्राप्त हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर में 24 घंटे में 5 बड़े सड़क हादसे

Share on Social Mediaरायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। शहर के अलग-अलग हिस्सों और नेशनल हाईवे पर हुए पांच बड़े सड़क हादसों ने यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है। इन घटनाओं में एक युवक की दुखद मौत […]