पत्नी की हत्या से पहले प्रेमिका के साथ की रिहर्सल:गला घोंटने के बाद शक था, इसलिए लकड़ी से फोड़ा सिर

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कांकेर में होली के दूसरे दिन मिली महिला की अधजली लाश के मामले में पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बकायदा हत्या से पहले उसकी रिहर्सल भी की थी। महिला का गला घोंटने के बाद भी उसके जिंदा रहने का शक था तो आरोपियों ने लकड़ी के बत्ते से उसका सिर फोड़ दिया। पूरी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वारदात के डेमोस्ट्रेन के लिए उन्हें लेकर पहुंची तो चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

माकड़ी के पास नेशनल हाईवे से 100 मीटर अंदर कोकड़ी मार्ग पर महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त हुई तो पता चला कि वह पूर्णिमा ग्वाला का था। इस मामले में पुलिस ने पूर्णिमा के पति तेजराम मानिकपुरी और प्रेमिका इंद्राणी मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है। प्रेमी के कहने पर प्रेमिका ने हत्या की स्क्रिप्ट तैयार की थी। तेजराम को हत्या का बिल्कुल अफसोस नहीं है। उसने कहा कि पता नहीं था कांकेर पुलिस इतनी तेज है, नहीं तो लाश बीजापुर में फेंकता।

पूछताछ में तेजराम ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी पूर्णिमा ग्वाला से मिल रही धमकी के चलते काफी परेशान हो गया था। उसे किसी भी हालत में रास्ते से हटाना चाहता था। प्रेमी को परेशानी में देख इंद्राणी ने ही उसके लिए हत्या की स्क्रिप्ट तैयार की। दोनों ने साथ मिलकर इसका रिहर्सल की। इसके बाद तेजराम दूसरी पत्नी पूर्णिमा को लेने भिलाई के चरोदा गया। वहां से रात में उसे गुरूर के बोरतरा स्थित घर लाया गया, ताकि कोई उसे देख न सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नई तस्वीर: मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह योजना से नये जोड़ो ने एक दूजे का थामा हाथ

Share on Social Mediaकिसी भी परिवार के लिए विवाह एक खुशी का अवसर होता है। जहां लोग परिवारिक विवाह में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखना चाहते लेकिन निम्नवर्गीय परिवारों के लिए कन्या का विवाह करना एक बड़ी चिंता होती है। जहां आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण […]

You May Like