जोगी की जकांछ का केसीआर की बीआरएस में होगा विलय

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) पार्टी का विलय तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में होगा. एक-दो दिन में विलय होने की तारीख का ऐलान भी हो जाएगा. इसके लिए हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेवर राव की मौजूदगी में बड़ी सभा करने की तैयारी है.

इसमें जोगी कांग्रेस के सभी विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. रेणु जोगी, अमित जोगी, ऋचा जोगी और कोर ग्रुप के सदस्य हैदराबाद जाएंगे. बताया जाता है कि इस विलय के बाद जकांछ प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में बीआरएस के बैनरतले चुनाव लड़ेगी. हालांकि पार्टी का चेहरा प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी ही होंगे. बता दें कि कुछ समय से जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी पार्टी के लिए नई संभावनाओं की तलाश कर रहे थे. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात के संकेत भी दिए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क में मनचलों को शराब खोरी करने से रोका तो मंत्री के भाई की हत्या करने की युवकों ने की कोशिश ...

Share on Social Mediaग्वालियर। इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही हे। जहा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई की हत्या की कोशिश की गई है। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने युवकों को शराब खोरी करने से रोका था। जिसके बाद इन लोगों ने उन पर गाड़ी चढ़ा […]

You May Like