मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं की समीक्षा

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 14 Second

मंत्रालय में विभागीय सचिवों के साथ बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा की है। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने सचिव स्तर के सभी अधिकारियों को और बेहतर कार्य करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सीजीएमएससी एवं खाद्य एवं औषधि विभाग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में श्री जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जनहित से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा है और इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के लिए कहा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, विशेष सचिव श्री चंदन कुमार, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल, एमडी एनएचएम श्री जगदीश सोनकर, चिकित्सा शिक्षा संयुक्त सचिव श्री अभिजीत सिंह, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री ऋतुराज रघुवंशी, संचालक आयुष सुश्री इफ्फत आरा एवं संचालक सीजीएमएससी श्रीमती पद्मिनी भोई समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनुसूचित क्षेत्र के लिए प्रावधानित बजट के अनुरूप राशि का हो शत- प्रतिशत उपयोग : मंत्री श्री रामविचार नेताम

Share on Social Mediaएससी-एसटी वर्ग के लोगों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश ऑनलाईन समीक्षा के लिए वेबपोर्टल का हुआ प्रस्तुतीकरण नई सरकार के गठन के बाद मंत्री श्री नेताम के अध्यक्षता में पहली बार बैठक आयोजित मंत्री ने आदिवासी उप-योजना एवं अनुसूचित जाति उप-योजना के कार्यों […]

You May Like