उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मेघावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और बेहतर कैरियर निर्माण के लिए बढ़ाया मनोबल
विद्यार्थियों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त कर छत्तीसगढ़ सरकार को दिया धन्यवाद
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और आईएएस, आईपीएस, राज्य प्रशासनिक सेवा के उच्च पदों पर जाने और डॉक्टरी एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में बेहतर कैरियर निर्माण के लिए मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की सीख दी और कहा कि कड़ी मेहनत से ही हम सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकते है। सफलता की कोई शार्ट कट नही होता। उपमुख्यमंत्री ने कहा की आगे बढ़ने के लिए बेहतर संगति भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमें नशा से दूर रहना होगा। अच्छी किताबे और साहित्य का नियमित अध्ययन करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त कर छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद दिया।

