Raipur News: Facebook में एक दिन पहले लिखा आत्महत्या कर लूंगा और अगले दिन

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 35 Second

Raipur News: रायपुर. 16 वर्षों से किडनी की बीमारी से परेशान राजधानी के एक शख्स ने आत्महत्या कर ली. व्यक्ति ने एक दिन पहले फेसबुक में लिखा था कि वह आत्महत्या कर लेगा. दूसरे दिन गोगांव रेलवे क्रॉसिंग में उसकी लाश मिली. परिजनों को घटना की जानकारी तब मिली जब थाने से सूचना दी गई. इस मामले ने रायपुर पुलिस के सोशल मीडिया पर नजर रखने के दावों की पोल खोल दी है.
सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा निवासी सुधीर लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. वे डायलिसिस पर निर्भर थे. बताया जा रहा है कि किडनी की परेशानियों से जूझ रहे सुधीर को एक माह पहले और भी बीमारियों ने घेर लिया. वे भारी तनाव का सामना कर रहे थे. इसी बीच सोमवार को फेसबुक पर उनका एक पोस्ट आया. इसमें उन्होंने आत्महत्या कर लेने की बात कही. बताया जा रहा है कि परिचितों ने समझाया भी. मंगलवार को सरस्वती नगर थाना से परिजनों को फोन आया कि गोगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास सुधीर की लाश मिली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Chhattisgarh News: पत्नी पर अचानक धारदार हथियार से किया वार, फिर खुद लगा ली फांसी

Share on Social Mediaगुंडरदेही . ब्लॉक मुख्यालय से 7 किमी दूर ग्राम साजा में मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं पति की मौत हो गई.परिजनों के मुताबिक ग्राम […]

You May Like