मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर कसा तंज, कहा -इस बात का सुकून है ….

Share on Social Media

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित उनके मंत्री प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद भाजपा पर काफी आक्रामक नज़र आ रहे है। भूपेश बघेल भी पीएम मोदी पर तंज कसने से पीछे नहीं हट रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर प्रदेश के लोगों को झूठी बाते बताने का आरोप लगाया था। अब सीएम बघेल ने ट्वीट कर छत्तीसगढ़ क्लेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाने पर तंज कैसा है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि, दिल को इस बात का सुकून है कि क्लेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाने का विरोध करने वाले भाजपाईयों को प्रधानमंत्री की सभा में अपने बैनर पर छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगानी पड़ी। ये अभी हरेली पर ये गेड़ी चढ़े भी दिखाई देंगे। कुछ दिन और रुकिए, एकात्म परिसर में हम सब मिलकर इनसे बोरे-बासी भी खिलवायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव नहीं संभालेंगे यह पद, पत्रकारों से चर्चा करते वक़्त बताई वजह ..

Share on Social Mediaरायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीने शेष है। चुनाव को लेकर प्रमुख पार्टियों द्व्रारा अपनी तैयारियां तेज़ कर दी। इसी बीच डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद टीएस सिंहदेव काफी एक्टिव नज़र आ रहे है। उनके द्व्रारा लगातार विभिन्न जिलों के दौरे […]

You May Like