मतदान के दौरान  वोट देने लाइन में खड़ी महिला मतदाता की हुई मौत 

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 0 Second

बलौदाबाजार.  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का 70 सीटों में मतदान जारी है. इस बीच बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर सामने आई है. वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंची महिला की अचानक मौत हो गई है. यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 76 ग्राम मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत हो गई है. मृतका का नाम सहोदरा उम्र 60 वर्ष है. घटना की पुष्टि भूपेंद्र अग्रवाल निर्वाचन अधिकारी कसडोल ने की है. मामले की जांच में कसडोल पुलिस जुट गई है. बताया जा रहा है कि महिला की हार्ट अटैक आने से मौत हुई है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

सांसद सरोज पांडे, विकास उपाध्याय और रेणु जोगी ने किया मतदान

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 70 सीटों में सुबह 8 बजे से मतदान जारी है. दोपहर एक बजे तक 37. 87 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं मतदान के इस पर्व में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख अमित जोगी एवं पाटन प्रत्याशी […]

You May Like