राज्य सरकार पर जमकर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,कहा -भूपेश सरकार की उल्टी गिनती आज से शुरू…

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। गृह मंत्री अमित शाह ने आज बीजेपी की तरफ से छत्तीसगढ़ 2023 विधानसभा चुनाव के लिए बिगूल फुक दिया है। उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा की  2023 में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनानी है। मौजूदा प्रदेश में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की कि छत्तीसगढ़ शासन की उल्टी गिनती आज से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री की भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सीएम भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बघेल साहब केवल घोटाला करते हैं। बघेल साहब केवल वादाखिलाफी करते हैं।

गृह मंत्री अमित श ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा की 9 साल के अंदर पीएम मोदी ने ढेर सारा परिवर्तन किया है। सोनिया गांधी-मनमोहन सिंह की सरकार 10 साल चली. इन 10 वर्षों में घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार ही हुए। कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया था. मोदी जी ने 9 वर्ष के शासन के दौरान इतनी पारदर्शी सरकार चलाई कि विपक्ष भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर का निधन, विगत कुछ महीने से चल रहे थे अस्वस्थ ...

Share on Social Mediaरायपुर : जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है। वैशाली नगर सीट से भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का विगत रात  निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विधायक  विद्यारतन भसीन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। विद्यारतन भसीन छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे।उन्होंने भिलाई […]