ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, CRPF के 3 जवानों सहित 4 की मौत

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 21 Second

धमतरी। खपरी बायपास के पास ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बस्तर से लौट रहे कार सवार तीन सीआरपीएफ जवान और एक ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खपरी बायपास पर जगदलपुर बटालियन से आ रही एक डिजायर कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतकों के नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बार इलेक्शन : रजनीश सिंह बघेल बने नए अध्यक्ष

Share on Social Media बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2026-2028 के परिणाम देर रात घोषित होते ही नई नेतृत्व टीम की तस्वीर साफ हो गई। अध्यक्ष पद के मुकाबले में रजनीश सिंह बघेल ने जीत दर्ज कर बार की कमान संभाली। अधिवक्ताओं ने अनुभवी और युवा चेहरों के […]

You May Like