PM मोदी 19 जुलाई को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं से करेंगे संवाद, केंद्र की योजनाओं की होगी समीक्षा

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 11 Second

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 19 जुलाई को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं से विशेष संवाद करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर रायपुर सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि यह संवाद न केवल सम्मानजनक अवसर है, बल्कि यह प्रदेश के भविष्य के विकास की दिशा तय करने वाला भी होगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व में देश को सेवा, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में अभूतपूर्व परिवर्तन मिला है। इस संवाद में वे सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे जिन्होंने PM मोदी के साथ संगठन और सरकार में विभिन्न स्तरों पर कार्य किया है। उन्होंने बताया कि इस संवाद के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि और अमृत मिशन जैसे अनेक कार्यक्रमों की जमीनी स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही यह भी विचार होगा कि इन योजनाओं से जनता को जो लाभ मिल रहा है, उसमें और क्या सुधार किए जा सकते हैं ताकि अंतिम व्यक्ति तक उसका प्रभावी लाभ पहुंच सके। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार की नीति “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को और प्रभावी बनाने के लिए यह संवाद मील का पत्थर साबित होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जापान में गोल्ड जीतकर लौटी नमी राय, हुआ भव्य स्वागत, कहा- मैं एक बहू होकर गोल्ड मेडल लाई हूं, तो बेटियां कर सकती हैं और भी बेहतर

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी और पावरलिफ्टिंग की उभरती सितारा नमी राय पारेख ने जापान में आयोजित एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप में 57 किग्रा सीनियर कैटेगरी (क्लासिक पावरलिफ्टिंग, डेडलिफ्ट) में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बुधवार शाम रायपुर लौटने पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका […]