रायपुर जिला और सत्र न्यायालय व रायपुर के कुटुंब न्यायालय ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए पांचवी पास से स्नातक (ग्रेजुएट) तक की पढ़ाई कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। कुल 90 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए 31 जनवरी को शाम 5 बजे तक ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।
जिला एवं सत्र न्यायालय ने कुल 67 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसमें स्टेनोग्राफर अंग्रेजी के लिए 2 पद, स्टेनोग्राफर हिंदी के लिए 10 पद, सहायक ग्रेड-3 के लिए 50 पद और चपरासी (PEON) के लिए 5 पद हैं। इसमें केवल चपरासी पद छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए पूरी तरह आरक्षित होगा।
