राजधानी समेत कई जिलों में आज रात से नाइट कर्फ्यू, कोरोना का बढ़ा संक्रमण

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 51 Second

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश मेें कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड-19 गाइडलाईन के तहत सख्ती से हर संभव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारा मुख्य उद्देश्य कोविड-19 संक्रमण और इससे संबंधित रिस्क को सीमित करना है, न कि आर्थिक गतिविधियों को धीमा करना। इस संबंध में जारी निर्देश में कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि प्रदेश के ऐसे जिले जहां पाॅजिटिव रेट 4 प्रतिशत या इससे अधिक है, वहां रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन क्लैम्प डाउन लगाया जाए और नाॅन कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसके लिए जहां जरूरी हो वहां धारा 144 तथा महामारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए, जिन जिलों में पाॅजिटिव रेट 4 प्रतिशत से ज्यादा है, वहां सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों, पुस्तकालयों, स्वीमिंग पूल और ऐसे सार्वजनिक स्थानों को बंद रखा जाए। ऐसे जिले जहां बीते 7 दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 4% से कम है, वहां कलेक्टर अन्य जिलो के प्रावधान लागू कर सकेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

शराब की अवैध बिक्री पर चला चाबुक, बार और होटल में छापा, ब्लक में शराब

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिये लगातार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा के मार्गदर्शन में 03 जनवरी 2022 को रात्रिकाल में आबकारी विभाग के राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, रायपुर संभागीय उड़नदस्ता संभाग-रायपुर […]

You May Like