जानें क्या कहती हैं आपकी ग्रह-दशाएं

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:8 Minute, 39 Second

मेष:
गणेशजी मेष राशि वालों से कह रहे हैं कि पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा और आपका जीवनसाथी आपका सहायक सिद्ध होगा। आपका वैवाहिक जीवन कुछ चिरस्थायी प्यार के क्षणों के साथ एक खूबसूरत मोड़ ले लेगा। दोस्तों के साथ रुचि, अनुभव और विचार बांटने से आपका उत्साह बढ़ेगा। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ:
वृषभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आप अपनी मीठी और चिकनी चुपड़ी बातों से अपने प्रियतम का दिल जीतने में सफल होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अपनी आर्थिक स्तिथि में सुधार लाने की लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। नौकरीपेशा जातक कठिन परिश्रम से अपने वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं।
आज भाग्य 92 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन:
गणेशजी मिथुन राशि वालों से कह रहे हैं कि आप आज खुशहाल और परिपूर्ण वैवाहिक जीवन का आनंद ले पाएंगे। आपको किसी के साथ आध्यात्मिक संबंध का अनुभव हो सकता है। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। आप अपने आसपास के लोगों पर एक प्रबल प्रभाव बनाने में सक्षम होंगे। पारिवारिक परिवेश में तनावपूर्ण स्थितियों के चलते पारिवारिक सदस्य आपकी सफलता का पूर्ण आनंद नहीं ले पाएंगे।
भाग्य आज 89 प्रतिशत आपका साथ देगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क:
कर्क राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि यह परिवार के सदस्यों के साथ भावनात्मक फासलों को दूर करने के लिए अच्छा समय है। आप अपने दृष्टिकोण में और अधिक संवेदनशील हो जाएंगे। आपकी मनःस्थिति बहुत ही अस्थिर रहेगी। आप अपने रूप-आकार या पहनावे में कुछ बदलाव लाने का फैसला कर सकते हैं। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह:
गणेशजी सिंह राशि वालों से कह रहे हैं कि आपके प्यार भरे पलों में एक खुशहाल चमक होगी। आप पुरानी गलतफहमियों पर विचार करेंगे और उन से छुटकारा पाने के तरीकों पर गौर करेंगे। आप नए मित्र बनाएंगे और सामूहिक गतिविधियों में भाग लेंगे। परिवार का कोई संबंधी आपके लिए सहायक साबित होगा। वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की भावनात्मक साझेदारी और लंबी यात्रा से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति आपके लिए चिंता का विषय हो सकती है।
भाग्य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ है। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

कन्या:
कन्या राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि विरोध और बहस की स्तिथियों से बचें। प्रियजनों के साथ मनमुटाव की आशंका है। टकराव को विकसित न होने दें, चीजें हाथ से बाहर निकल जाएं उससे पहले उन्हें संभल लें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यापारी गण अब अपने विस्तार की योजनाओं के साथ आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

तुला:
तुला राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि प्रेम संबंधों में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने करीबी लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। अपने साथी का समर्थन और स्नेह आपको मिलेगा लेकिन आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपके परिवार के बुजुर्ग सभी उपक्रमों में खुशी-खुशी आपकी मदद करेंगे।
आज भाग्य 72 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद होने की आशंका बन रही है। अहं का टकराव वैवाहिक संबंधों में तनाव का कारण बन सकता है। किसी बहुत पुरानी दोस्त के साथ रास्ते अलग हो सकते हैं। गंभीर बहसबाजी से बचें। स्पष्ट रूप से खुल कर सामने आने से ही अफवाहों का अंत किया जा सकता है। यद्यपि छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है लेकिन आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहने चाहिए।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपका साथ देगा। हनुमानजी को चोला भेंट करें।

धनु:
धनु राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आपको मित्रों और रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। तथ्यों का निरपराध विरूपीकरण व्यक्तिगत संबंधों में अविश्वास और आघात की स्थिति पैदा कर सकता है। अच्छे परिणामों के लिए ‘प्रवाह के साथ’ काम करने का रवैया अपनाएं। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है।
भाग्य आज 82 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

मकर:
गणेशजी मकर राशि वालों से कह रहे हैं कि यदि आप किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने की योजना बना रही है, तो यह समय सर्वोत्तम है। विवाहित जोड़ें आज प्रणय-सुख का अनुभव करेंगे। यह समय अपने आपको तनावों से मुक्त करने और मित्रों के साथ यादगार पल बिताने के लिए उत्तम है।आपके पास नए अधिकार और साधन हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे।
भाग्य आज 64 प्रतिशत तक आपके साथ हे। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ:
कुंभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि वैवाहिक मामलों में सुख और आनंद प्राप्त होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ एक खूबसूरत रिश्ते का आनंद उठा पाएंगे। आज अपने प्रिय के समक्ष दिल खोलकर प्यार का इज़हार करने के लिए उपयुक्त दिन है। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे।
भाग्य आज 95 प्रतिशत आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन:
गणेशजी मीन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंध के लिए समय अनुकूल रहेगा। रिश्तों में किसी भी प्रकार की असहमति आसानी से सुलझ जाएगी। परिजनों से सहायता तथा समर्थन प्राप्त होगा। कोई शुभ कार्य भी परिवार में आयोजित किया जा सकता है। आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफ़ेद वस्तुओं का दान करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता ने यह सुनिश्चित कर दिया कि कांग्रेस का 71वां विधायक खैरागढ़ से होगा : मरकाम

Share on Social Mediaखैरागढ़ उपचनाव के मतदान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मंगलवार को  मतदान के बाद खैरागढ़ की जनता ने यह सुनिश्चित कर दिया कि कांग्रेस का 71वां विधायक खैरागढ़ से होगा। चुनाव में लोकतंत्र की मजबूती के लिये प्रचंड मतदान […]

You May Like