छत्तीसगढ़ में आसमान में छाए बादल, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 39 Second

छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के बाद अक्टूबर माह से ही प्रदेश में हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है. वहीं आज मौसम ने करवट बदली है. सोमवार सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में बादल छाए हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक यानि 27 और 28 नवंबर को प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस बीच तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. सेंट्रल मध्य प्रदेश में चक्रवात बना हुआ है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को हल्की वर्षा होने की संभावना है. वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान में अंबिकापुर में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया हैं. रायपुर में 18.1 बिलासपुर में 15.6, जगदलपुर में 17.4 डिग्री. दुर्ग में 16 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

चुनाव में भाजपा की तय हार की खीझ नजर आने लगी : कांग्रेस

Share on Social Mediaरायपुर. चुनाव आयोग में भाजपा की शिकायत और बयानबाजी को कांग्रेस ने तय हार की खीझ करार दिया. संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि आयोग में झूठी शिकायतें और बयानबाजी कर भाजपा द्वारा अधिकारियों को धमकाया जा रहा है. परिणाम आने के बाद भाजपा […]

You May Like