चीन में भूकंप: 116 लोगों की मौत, 400 से ज्यादा घायल

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

Earthquake Today in China: 6.1 तीव्रता का यह भूकंप गांसू और किंघई प्रांत में सोमवार देर रात आया। चीन में सोमवार देर रात आए भूकंप में अब तक 116 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, 400 से ज्यादा घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र गांसु के लिंक्सिया हुई में साला काउंटी में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे रहा।

एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, गांसु की राजधानी लान्झू में भूकंप के झटके महसूस होते ही विश्वविद्यालय के छात्र अपने छात्रावासों से बाहर निकल आए। वहां हंगामा हो रहा था।

चीनी मीडिया ने बताया कि रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गया है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। टेंट, फोल्डिंग बेड और रजाइयां मौके पर पहुंचाई जा रही है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

इसी के साथ उन्होंने मृतकों की संख्या कम करने के लिए उपाय करने के भी निर्देश दिए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है।

Next Post

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र में सीएम, डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष ने छत्तीसगढ़ी में ली शपथ

Share on Social Mediaरायपुर . छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है. सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और नेता प्रतिपक्ष ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम सभी विधायकों को शपथ दिला रहे हैं. भाजपा […]