माँ ही ऐसी शक्ति है जिनके पास हर तरह की लीला और कला होती है…….

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर  । परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) माँ के लिए अपनी विचार में यह बताए कि माँ ही ऐसी शक्ति है जिनके पास हर तरह की लीला और कला होती है,जिनके पास सारी समस्याओं का समाधान होता है, माँ की एक पल्लू कितने प्रकार की कार्य कर देती है ,मुंह पोछना ,छिपा लेना, पल्लू से हवा देना,पल्लू रुमाल बन जाता है, गठबंधन कार्य भी करता हैं। माँ हर रूप में हमारी रक्षा करती है, माँ के कारण ही हम जीवन में ऊंचाई और सम्मान प्राप्त करते है, जब हम धरती पर आते हैं तो हमारी प्रथम गुरु माँ ही होती है, और ऐसा कोई कार्य नहीं जो माँ के लिए संभव न हो अर्थात हर कार्य मां सरलता से कर देती है मां के रूप में ही ब्रह्मा विष्णु महेश को माता अनसूइया शिशु बना देती है, मां के प्यार पाने के लिए स्वयं भगवान भी तरसते रहते हैं भगवान भी मां के बंधन में बंध जाना चाहते हैं, भगवान कृष्ण जो सबको बंधन मुक्त करते हैं वह नारायण भी माता यशोदा के बंधन में बंध जाते हैं , परमात्मा भी दैत्यों से रक्षा के लिए मां से ही प्रार्थना  करते हैं,मां के पास जितने समस्या समाधान होता है वह किसी के पास नहीं है । माँ आदिशक्ति का रूप है, आगे गुरुजी बताए कि  माँ तो मां होती है इसमें मुझको क्या कहना है, यदि कहना है तो यह कहना है मेरी माँ का क्या कहना है.. संसार के सभी माताओ को मातृदिवस की शुभकामनायें दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिठापुरम पहुंचे राम चरण, चाचा पवन कल्याण को कर रहे हैं सपोर्ट

Share on Social Mediaमुंबई । आंध्र प्रदेश में आम चुनाव प्रचार शनिवार शाम को समाप्त हो जाएगा। प्रचार अभियान में टॉलीवुड के मशहूर कलाकारों की एंट्री से राजनीतिक माहौल बेहद दिलचस्प हो गया है। ग्लोबल स्टार राम चरण अपनी मां सुरेखा और चाचा अल्लू अरविंद के साथ पहले ही पिठापुरम […]

You May Like