ईडी आज अनवर, नीतेश, त्रिलोक और त्रिपाठी को कोर्ट में पेश करेगी

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 22 Second

रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महापौर के भाई अनवर ढेबर, नीतेश पुरोहित, होटल और शराब कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन और आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को कोर्ट में शुक्रवार को पेश करेगी. इन सभी को शराब घोटाले में गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है. इसकी अवधि पूरी होने के बाद सभी को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया जाएगा.

 बता दें कि अनवर ढेबर को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक होटल से 6 मई की दरम्यानी रात को गिरफ्तार किया गया था. उसे पूछताछ करने अब तक तीन किस्तों में 13 दिन के रिमांड पर लिया जा चुका है. वहीं इस मामले में नीतेश, त्रिलोक और एपी त्रिपाठी को भी गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है. सूत्रों का कहना है कि ईडी अपनी पूछताछ करने के बाद सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज सकती है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश को मिलेगा नया संसद भवन , प्रधानमंत्री मोदी 28 मई को करेंगे उद्घाटन

Share on Social Mediaनई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे. भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को मोदी से भेंट कर उनसे इसका उद्घाटन करने का आग्रह किया था. नया संसद भवन ढाई […]

You May Like