बीच सड़क में महिला ने पुरुष को लोहे की रॉड से पीटा, लोग तमाशबीन बन देखते रहे, देखे वीडियो ..

Share on Social Media

नई दिल्ली : परिवारों में हल्की नोक झोक और बहस की खबरें या बाते तो सुनी ही होंगी। हालांकि कुछ बहस थोड़ी देर बाद खत्म हो जाती हैं। वहीं कुछ बातें सुलझने की जगह और बिगड़ जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रह है। जहाँ एक महिला सड़क पर अपने ससुर पर हिंसक हमला करती दिख रही है। घरेलू हिंसा की कई खबरें समय-समय पर सामने आती रहती हैं।

वीडियो में हरे रंग की सलवार पहने महिला को हाथ में लोहे का पाइप पकड़े देखा जा सकता है। जैसा कि उसके हावभाव से लग रहा है कि महिला एक बुजुर्ग व्यक्ति पर चिल्ला रही है जबकि एक अन्य महिला और एक पुरुष उसे शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ देर बाद नाराज महिला आगे बढ़ती है। जबकि दूसरी महिला बुजुर्ग शख्स को बचाने की कोशिश करती है।

https://twitter.com/ShoneeKapoor/status/1676098767236526080

वीडियो में घटना को दूसरे एंगल से भी दिखाया गया है. वीडियो के अंत में घायल व्यक्ति को कुर्सी पर बैठे हुए दिखाया गया है. वीडियो ट्विटर पर ShoneeKapoor द्वारा शेयर किया गया है और जैसा कि यूजर ने दावा किया है, यह घटना हरियाणा में हुई थी. इसके अलावा दावा किया गया है कि महिला ने अपने ससुर का पीछा किया और उसे लोहे के पाइप से पीटा और इस हमले में वह घायल हो गया. बताया जा रहा है कि महिला ने बुजुर्ग को बचाने आई नौकरानी (दूसरी महिला) की भी पिटाई कर दी. कथित तौर पर महिला ने बुजुर्ग व्यक्ति की जेब से 40,000 रुपये निकाल लिए और जब उससे इसके बारे में पूछा गया तो उसने उस पर हमला कर दिया. हालांकि, आमआदमी पत्रिका इस खबर की पुष्टि नहीं करता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद बीजेपी ने जारी की चुनाव प्रभारियों सूचि, इन्हें मिला छत्तीसगढ़ जिताने का दायित्व..

Share on Social Mediaरायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनावी साल चल रहा है। प्रमुख राजनैतिक पार्टियां पूर्ण दम -ख़म से तैयारियों में जुट चुकी है। आज प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद बीजेपी ने चार राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय […]

You May Like