राष्ट्रपति मुर्मु सामान्य ट्रेन में सफर करेंगी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 51 Second

रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन (ओडिशा) से 1932 के बाद पहली बार 21 नवंबर को कोलकाता-राउरकेला के लिए मेल और एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर पांच ट्रेन को रवाना करेंगी.

इसके अलावा मुर्मु इनमें से एक ट्रेन (बादामपहाड़-कोलकाता) के एसी-1 कोच में लगभग 32 किलोमीटर की यात्रा भी करेंगी. भारतीय रेल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब देश का राष्ट्रपति अपनी स्पेशल प्रेसिडेंशियल ट्रेन के बजाए सामान्य एसी कोच में सफर करेगा. जून 2021 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से कानपुर तक स्पेशल ट्रेन से यात्रा की थी. इसके पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने दिल्ली-देहरादून स्पेशल ट्रेन में सफर किया था.

बादामपहाड़-टाटानगर के बीच में शुरूआत से लोकल ट्रेन चलती रही हैं. पहली बार 21 नंवबर को बादामपहाड़ से कोलकाता और राउरकेला के बीच मेल और एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएंगी. हरी झंडी दिखाने वाली में से एक लोकल ट्रेन राष्ट्रपाति के पैतृक गांव रायरंगपर व ससुराल बादामपहाड़ को जोड़ेगी. मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

राजस्थान चुनाव राज्य में केवल कानून व्यवस्था की वापसी के लिए पीएम मोदी

Share on Social Mediaजयपुर . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल विधायक और मंत्री चुनने के लिए नहीं बल्कि राज्य में कानून […]

You May Like