हर समय अलर्ट मोड में रहें अधिकारी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 1 Second

बालासोर में हुए हादसे के बाद विभिन्न डिवीजन के कंट्रोल रूम का निरीक्षण खुद रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव कर रहे हैं. शनिवार को उन्होंने दिल्ली के डीआरएम दफ्तर स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी हर समय अलर्ट रहें.

उन्होंने लगभग दो घंटे तक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें उन्होंने देश के सभी डिवीजनल कंट्रोल सिस्टम को अपग्रेड करने को लेकर चर्चा की. इस दौरान आने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर भी उन्होंने जानकारी हासिल की.

उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता दीपक कुमार के अनुसार सुबह के समय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने डीआरएम दफ्तर स्थित कंट्रोल रूम पहुंचकर वहां की कार्यप्रणाली को देखा. उन्होंने यहां मौजूद कर्मचारियों एवं अधिकारियों से सिग्नल को और बेहतर बनाने को लेकर उनसे बातचीत की. इसके साथ ही उन्होंने इन कर्मचारियों के हाल के अनुभव भी जाने. अधिकारियों को निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सेक्शन कंट्रोल, कोचिंग कंट्रोल, फ्रिट कंट्रोल इंजीनियरिंग कंट्रोल, कैरिज एंव वैगन कंट्रोल आदि का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने उत्तर रेलवे के बड़ौदा हाउस स्थित मुख्यालय का भी उन्होंने दौरा किया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लंदन के प्राइमरी स्कूल के शिक्षा मॉडल से प्रभावित हुईं आतिशी

Share on Social Mediaनई दिल्ली . ब्रिटेन की अपनी यात्रा के दूसरे दिन शिक्षा मंत्री आतिशी ने लंदन के टोलगेट प्राइमरी स्कूल का दौरा किया. टोलगेट प्राइमरी स्कूल, लंदन में कम आय वाले समूहों और विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने वाला एक कम्युनिटी आधारित […]

You May Like