नीतीश कुमार : बीपीएससी 46 हजार भर्तियां करेगा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 16 Second

पटना . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से इसी वर्ष 45,892 पदों पर भर्तियां होंगी. कार्रवाई चल रही है.

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि हमने राज्य में 10 लाख युवाओं को नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार देने को कहा है. इसके लिए तेजी से काम करें. परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो, यह सुनिश्चत करें. इन कार्यों के लिये सरकार से जो भी मदद की जरूरत है, वह मिलेगी. मुख्यमंत्री अधिवेशन भवन में बीपीएससी के 75वें वर्षगांठ के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि बीपीएससी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और इसके छह में तीन सदस्यों के पद खाली क्यों हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि पांच दिनों के अंदर इन पदों को भरें. साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि बीपीएससी का दायरा बढ़ेगा, और अधिक पदों पर नियुक्ति की जिम्मेदारियां इसे दी जाएंगी. इसके लिए सदस्यों की संख्या बढ़ानी पड़े तो बढ़ाएं. इसके खाली पदों को भरें. मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग इस पर भी गौर करे कि मुख्य लिखित परीक्षा में अच्छा करने वाले विद्यार्थियों का साक्षात्कार में कम अंक कैसे आ जाता है. विश्वविद्यालय सेवा आयोग का काम ढीला हो रहा है. इसकी समीक्षा करें और देखें कि क्यों ऐसा हो रहा है.

कार्यक्रम के बाद सासाराम और बिहारशरीफ की घटना से संबंधित सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूर कोई-न-कोई इसमें गड़बड़ किया है. कोई जानबूझकर इस तरह का काम कर रहा है. ऐसे लोगों पर सख्त सख्त कार्रवाई होगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला केंद्रीय जेल से रिहा हुए

Share on Social Mediaपटियाला . कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला केंद्रीय कारागार से बाहर आते ही केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र बेड़ियों में जकड़ा हुआ है और संस्थान गुलाम हो गए हैं. पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए षड़यंत्र रचा जा रहा […]