भाजपा-कांग्रेस एक जैसे अखिलेश

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 12 Second

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रचार में पहुंचते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी निशाने पर ले लिया. उन्होंने जनता के बीच कहा कि अगर आप लोग गहराई से देखोगे तो भाजपा व कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है. दोनों की नीतियां एक हैं.

अखिलेश ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक) ही एनडीए को हराएगा. अच्छा हुआ कांग्रेस ने पहले ही धोखा दे दिया. वह शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे. वहां जनसभा में कहा कि लग रहा था गठबंधन हो जाएगा लेकिन अच्छा हुआ कांग्रेस ने पहले ही धोखा दे दिया. अगर बाद में धोखा देती तो सपा मध्य प्रदेश में चुनाव ही नहीं लड़ पाती. कांग्रेस के धोखे की वजह से पार्टी ने कई प्रत्याशी उतार कर मजबूती से चुनाव लड़ रही है.

हमारी वजह से समर्थन जुटाकर मुख्यमंत्री बने थे कमलनाथ अखिलेश ने कहा पिछले विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अगर सबसे पहले समाजवादियों ने समर्थन न दिया होता तो कांग्रेस की सरकार नहीं बनती.

अखिलेश ने कहा कि उस समय कांग्रेस के मुख्यमंत्री बने कमलनाथ ने हमसे समर्थन मांगते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का समर्थन मिल जाएगा तो बाकी दल भी समर्थन कर देंगे. हमने तुरन्त समर्थन दिया था और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने लेकिन इस विधानसभा चुनाव में गठबंधन की बात न कर कांग्रेस ने धोखा दिया. जिनके नाम में ही कमल है, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है. वे भाजपा जैसी बात नहीं करेंगे तो और क्या करेंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटियों से अभद्रता की तो रावण जैसी दुर्गति : योगी आदित्यनाथ

Share on Social Mediaबलिया . बेटियों के साथ छेड़छाड़ व गलत व्यवहार करने वालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संदेश दिया. कहा कि बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाया तो रावण और कंस जैसी दुर्गति कर दी जाएगी. ऐसे लोगों का रास्ता यमराज भी नहीं रोक पाएंगे. मुख्यमंत्री शुक्रवार […]