अमरीका और यूरोपीय संघ ने रूस पर महाद्ववीप की ऊर्जा निर्भरता कम करने के लिए नई भागीदारी की घोषणा की

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

अमरीका और यूरोपीय संघ ने रूसी ऊर्जा पर महाद्वीप की निर्भरता कम करने के लिए एक नई साझेदारी की घोषणा की है। यह यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस को अलग-थलग करने की दिशा में एक कदम है। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ऊर्जा का उपयोग अपने पड़ोसी देशों के विरूद्ध करते हैं। श्री बाइडेन ने कहा कि उन्होंने यूरोपीय संघ के साथ साझेदारी की घोषणा से रूसी ऊर्जा स्रोतों पर यूरोप की निर्भरता कम करने के साथ-साथ महाद्वीप की गैस की समग्र मांग कम हो जाएगी।

योजना के अंतर्गत अमरीका और अन्य देश इस साल यूरोप को तरल प्राकृतिक गैस के निर्यात में 15 अरब क्यूबिक मीटर की वृद्धि करेंगे। इसके अलावा वे स्वच्छ ऊर्जा के साथ गैस बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाकर और मीथेन रिसाव को कम करके अपने जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। इसे वैश्विक तापमान नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। यूरोपीय संघ की कार्यकारी प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि यूरोप के लिए रूस से हटकर अन्य ऊर्जा आपूर्तिकर्ताओं के साथ साझेदारी बढ़ना महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CG के 9 पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन: पुरानी भिलाई CSP ‌‌‌विश्वास चंद्राकर बने ASP; गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Share on Social Mediaदुर्ग जिले के पुरानी भिलाई सीएसपी विश्वास चंद्राकर का प्रमोशन हो गया है। प्रमोशन के बाद वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/ उप सेनानी रैंक के अधिकारी बन गए हैं। हालांकि प्रमोशन के बाद भी वह सीएसपी पुरानी भिलाई ही रहेंगे, क्योंकी पदोन्नति आदेश के साथ कोई भी नई […]

You May Like