100 किलो कबाड़ से तैयार राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिमा रायपुर की शोभा बढ़ा रही

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

राजधानी में छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की विशाल प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस पहाड़ी मैना की प्रतिमा रायपुर के महात्मा गांधी सदन नगर निगम मुख्यालय के सामने लगाई गई है. पहाड़ी मैना को 100 किलो कबाड़ से तैयार किया गया है, जो 8 फीट ऊंची है.

संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक पहाड़ी मैना को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता लाने यंग इंडिया ग्रुप ने यह प्रयास किया है. शहर को सुंदर बनाने और शहर को सुंदर बनाने पर्यावरण के प्रति चेतना जगाने पहाड़ी मैना की सुंदर आकृति स्थापित की गई है.

पहाड़ी मैना की प्रतिमा तैयार करने फैक्ट्री और घरों से निकलने वाली अनुपयोगी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. इसमें सरिया, गियर प्लेट, मशीनों के क्षतिग्रस्त हिस्से, लोहे की चेन, जाली, लोहे की प्लेट आदि का उपयोग किया गया है. नगर निगम रायपुर और यंग इंडिया सहित कई संस्थाओं के सहयोग से सुंदर पहाड़ी मैना को तैयार किया गया है.

आकृति का मेंटेनेंस यंग इंडिया संस्था और हीरा ग्रुप द्वारा किया जाएगा. राजकीय पक्षी के बारे नई पीढ़ी को बताने और कबाड़ से जुगाड़ की थीम पर विलुप्त होते पक्षियों को बचाने की पहल की आमजनों द्वारा सराहना भी की जा रही है.

Next Post

विकसित भारत का संकल्प चार स्तंभों पर टिका मोदी

Share on Social Mediaनई दिल्ली . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प नारी, युवा, किसान और गरीब के चार अमृत स्तंभों पर टिका है. यही उनके लिए सबसे बड़ी जातियां हैं, जिनका उत्थान भारत को विकसित बनाएगा. उन्होंने पिछली सरकारों पर खुद को नागरिकों का माई-बाप […]

You May Like