इस मामले में जरीन खान के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वॉरेंट

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 20 Second

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि कोलकाता की एक अदालत ने कथित धोखाधड़ी के एक मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरेंट जारी किया है. उनके खिलाफ साल 2018 में एक मामला दर्ज किया गया था.

मामले में जांच अधिकारी ने कोलकाता की सियालदह अदालत के सामने जरीन खान के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. हालांकि जरीन खान ने न तो जमानत के लिए अपील की है और न ही वह कोर्ट के सामने पेश हुई हैं. उनके बार-बार अदालत में पेश न होने के चलते ही उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरेंट जारी किया गया है.

जरीन खान ने मामले में नहीं दी कोई सफाई वहीं गिरफ्तारी वॉरेंट के बारे में पूछे जाने पर जरीन खान ने कहा कि उन्हें इस मामले पर किसी को कोई सफाई नहीं देनी है. जरीन खान ने कहा- मुझे यकीन है कि इस बता में कोई सच्चाई नहीं है. मैं भी हैरान हूं और अपने वकील से इस बारे में पूछताछ कर रही हूं. आप मेरे पीआर से बात कर सकते हैं. आपको बता दें कि एक्ट्रेस जरीन खान को साल 2018 में कोलकाता में एक दुर्गा पूजा समारोह के दौरान परफॉर्म करना था लेकिन वह इवेंट में नहीं पहुंची थीं.

कोर्ट में पेश नहीं हुईं जरीन खान

जरीन खान ने कहा था- बाद में मेरी टीम को पता चला कि ये कोलकाता में एक छोटे स्तर का इवेंट था. उन्होंने ये भी कहा था कि फ्लाइट टिकट और रहने को लेकर गलत बातें बताई गई थीं, जिसके बाद उन्हें अचनाक ये शो छोड़ना पड़ा था. पुलिस ने बताया कि जरीन खान ने शो के आयोजकों के खिलाफ एक स्थानीय अदालत में मामला भी दायर किया था. जांच के बाद उनके और उनके मैनेजर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था.

क्या था पूरा विवाद?

पुलिस के मुताबिक, ‘आयोजकों में से एक ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनके मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया.’ ज़रीन खान उस समय पूछताछ के लिए आई थीं और उन्होंने आयोजकों द्वारा गुमराह किए जाने का दावा किया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आयोजकों ने उन्हें बताया था कि बंगाल की मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज मंत्री इस समारोह में शामिल होंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक का नोटों की गाड़ियों के साथ वीडियो वायरल, बीजेपी ने लगया गंभीर आरोप...

Share on Social Mediaन्यूज़ डेक : छत्तीसगढ़ विधानसभा को लेकर अब कुछ ही समय शेष बचा हुआ है। ईसिस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया के साथ ही छत्तीसगढ़ की राजनयिक गलियारों में घूम रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर विधानसभा के विधायक रामकुमार यादव का यह वीडियो है। जिसे […]

You May Like