28 नवंबर से शुरू होगा हनुवंतिया जल महोत्सव, दो महीने तक गुलजार रहेगा मध्य प्रदेश का गोवा, पहली बार होगा फ्लाइंग बोट का रोमांच

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 44 Second

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) पहली बार फ्लाइंग बोट का रोमांच हनुवंतिया टापू में 28 जनवरी तक चलेगा. जल महोत्सव (Jal Mahotsav) में वाटर, एयर एडवेंचर एक्टिविटी के साथ लोक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की झलक देखने को मिलेगी. हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) 28 नवम्बर को करेंगे.

इंदिरा सागर बांध के बेकवाटर पर स्थित हनुवंतिया टापू पर फ्लाइंग इन्फ्लेटेबल बोट एक्टिविटी की जा रही है. हनुवंतिया जल महोत्सव पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है. यह आयोजन पर्यटन बोर्ड के आयोजनों में से एक आयोजन है, जिसकी शुरुआत 28 नवंबर से होगा. बता दें कि 28 नवंबर को हनुमंतिया जल महोत्सव का 7वां संस्करण शुरू होगा. इसके शुभारंभ के दौरान सीएम शिवराज के साथ पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर भी मौजूद रहेंगी.

हनुवंतिया में इस बार स्कूबा डाइविंग, बोरियामल द्वीप पर नाइट सफारी, लग्‍जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्पिंग, जिप सायकल, पेरामोटरिंग, पेरासेलिंग, स्‍पीड बोट, जेट स्‍काई, हॉट एयर बलूनिंग, मोटर बोट राइडिंग आदि एडवेंचर गतिविधियां प्रमुख आकर्षण होंगी. वहीं पतंग उत्सव जैसी अनेक गतिविधियां भी पर्यटकों के मनोरंजन के लिए होगी.

 पहली बार होगी फ्लाइंग बोट एक्टिविटी

पर्यटन विभाग और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार हनुवंतिया जल महोत्सव एडवेंचर लवर्स के लिए आदर्श डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित हो गया है. पर्यटन बोर्ड के द्वारा लगातार पर्यटकों के आनंद और उत्साह को बढ़ाने के लिए नए-नए संसाधनों का प्रसास करता रहता है. इसी क्रम में देश में पहली बार बेकवाटर पर स्थित हनुवंतिया टापू पर पहली बार फ्लाइंग इन्फ्लेटेबल बोट एक्टिविटी की जा रही है. जिसका आनंद पर्यटक लेंगे.

मुख्यमंत्री ने बताया कि हनुवंतिया में वोटिंग के अलावा हेलीकाप्टर से भी पर्यटकों को सैर कराने पर विचार किया जा रहा है. इसे इसी साल या अगले साल शुरू किया जाएगा. ‘जल महोत्सव’ में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए इंदौर से हनुवंतिया आने-जाने के लिए दो महीने तक प्रतिदिन बस का संचालन भी किया जाएगा.

हनुवंतिया टापू, इंदिरा सागर बांध के तट पर स्थित एक पर्यटन स्थल है. जल महोत्सव को साल 2017 में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने सबसे अनोखे और अद्वितीय नवीन पर्यटन के लिए नेशनल टूरिज्म अवॉर्ड से सम्मानित किया था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओरछा में श्रीराम राजा सरकार की बरात में अब DJ नहीं, स्थानीय वाद्य यंत्र होंगे शामिल

Share on Social Mediaविवाह पंचमी के मौके पर ओरछा (orchha) में होने वाले श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई. बैठक में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी. इस बार आयोजन को खास बनाने के लिए प्रशासन द्वारा प्रयास […]