होलिका दहन की अग्नि में जलाएं ये चीजें, बदल जाएगी आपकी किस्मत

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

ज्योतिष में होली को लेकर कई टोटके और उपाय बताए गए हैं. इन उपायों को करने से व्यक्ति अपने सभी कष्ट दूर कर सकता है.

 जब हम होलिका दहन की पूजा करने जाते हैं तो हमें कुछ सामग्री को होली की पूजा करते समय उसमें प्रवाहित कर देना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में हर तरह की नकारात्मकता समाप्त होती है और हमें परेशानियों से भी छुटकारा प्राप्त होता है.

यदि कारोबार में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो होलिका की पूजा (Holi 2023) करते समय होलिका को हल्दी का तिलक जरूर लगाएं. ऐसा करने से व्यापार में तरक्की होती है.

स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए होलिका दहन के समय उसमें एक मुट्ठी काले तिल जरूर डालें. ऐसा करने से स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है.

अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो होलिका की अग्नि में एक सूखे नारियल में जौ, चावल और चीनी भर लें. अब इस नारियल को होलिका दहन की अग्नि में डाल दें.

जीवन में सुख समृद्धि पाने के लिए होलिका दहन की अग्नि में गाय के उपले जलाने चाहिए. ऐसा करने से हर तरह का दुर्भाग्य दूर हो जाता है.

यदि आप चाहते हैं जीवन में कभी भी किसी भी चीज की कमी ना हो तो होलिका की अग्नि में हरा छोलिया या धान अर्थात गेहूं को भूनकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए. खुद के साथ-साथ घर वालों को भी प्रसाद के रूप में इसे बांटे.

घर में सुख शांति के लिए होलिका की अग्नि में कुछ गेहूं के दाने भूनकर उसे एक दीपक में डालें. अब उस दीपक को अपने घर की उत्तर पूर्वी दिशा में शाम के समय जला दें. ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होलिका दहन के बाद राख लेकर आएं घर और करें ये उपाय

Share on Social Mediaहोलिका दहन के बाद राख को लेकर भी एक मान्यता है जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं. इससे जुड़े कुछ उपाय हैं जिसको अपनाना चाहिए. होलिका दहन के बाद राख लेकर आएं घर और करें ये उपाय. होलिका की राख से […]

You May Like