पश्चिम बंगाल में एकमात्र विधायक से कांग्रेस को झटका..            

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 55 Second

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. यहां कांग्रेस के एकमात्र विधायक बायरन बिस्वास तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उन्होंने पश्चिम मेदिनीपुर के घाटल में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. बायरन सागरदिघी से कांग्रेस के विधायक थे जिन्होंने जीत के तीन महीने के अंदर ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

बायरन विधानसभा में एकमात्र कांग्रेस विधायक थे. ऐसे में वह दल-बदल विरोधी कानून के दायरे में नहीं आएंगे. कांग्रेस विधायक के शामिल होने पर टीएमसी ने उनका तहे दिल से पार्टी में स्वागत किया. टीएमसी ने कहा, “बीजेपी की विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण राजनीति के खिलाफ लड़ने के अपने संकल्प को मजबूत करने के लिए आपने सही मंच चुना है. साथ में, हम जीतेंगे.”

बायरन बिस्वास के टीएमसी में शामिल होने के बाद अब विधानसभा में अब कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं बचा है. चुनाव जीतने के बाद से ही उनके टीएमसी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थी. हालांकि, उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, “तृणमूल मुझे नहीं खरीद सकती. मैं तृणमूल को खरीद लूंगा.”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार और बस की भिड़ंत में 10 की मौत, इलाके में बानी भय की स्थिति…

Share on Social Mediaकर्नाटक: मैसूर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत गई। मिली जानकारी के अनुसार मैसूर की पुलिस अधीक्षक सीमा लतकर ने बताया कि तिरुमकूडलु-नरसीपुर के पास एक निजी बस और एक कार बीच भिड़ंत हुई है। इनोवा कार में 2 बच्चे सहित 11 […]

You May Like