19 वर्ष के ‘लड़के’ ने दी थी अंबानी को धमकी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

मुंबई. अरबपति मुकेश अंबानी को धमकी भरे ई-मेल भेजने के आरोप में एक शख्स को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया है. मुंबई की गामदेवी पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 19 वर्ष गणेश रमेश वनपारधी के रूप में हुई है. उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. वहीं, मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गुजरात के गांधीनगर से अरेस्ट किया है. हालांकि, इसकी पूरी डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है. मुकेश को 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जान से मारने की धमकी भरे 5 ई-मेल भेजे गए थे. इसमें 400 करोड़ रुपये की मांग की गई थी. पुलिस ने बताया था कि सभी धमकियां एक ही मेल आईडी से मिली हैं. मांग की रकम 20 करोड़ से बढ़कर 400 करोड़ कर दी थी अंबानी को धमकी भरा पहला मेल 27 अक्टूबर को मिला था. इसमें 20 करोड़ रुपये की मांग की गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस छत्तीसगढ़ में जारी किया घोषणा पत्र, देखे भूपेश बघेल को लाईव

Share on Social Mediaरायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. देखे लाईव कांग्रेस की घोषणा पत्र के बड़े वादे किसानों का कर्ज माफी ₹3200 प्रति क्विंटल में धान खरीदी 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी 200 यूनिट बिजली फ्री सभी सरकारी स्कूल कॉलेज में KG […]