पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल व महापौर कंचन गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 36 Second

बैकुंठपुर. रेलवे पटरी में बैठकर रेल रोको आंदोलन करने वाले पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल सहित आधा दर्जन लोग बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मनेंद्रगढ़ में गिरफ्तारी दी. इस दौरान मुचलका पेश करने पर छोड़ा गया. जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2021 में नागपुर हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर बैठकर रेल रोको आंदोलन किया गया था.

पूर्व विधायक डॉ. जायसवाल ने आंदोलन का नेतृत्व किया था. मामले में रेलवे पुलिस ने पूर्व विधायक डॉ. जायसवाल, उनकी पत्नी चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल, सभापति गायत्री बिरहा सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया था. रेलवे थाना से मंगलवार को वारंट जारी हुआ था. मामले में पूर्व विधायक सहित अन्य लोग रेलवे थाना मनेंद्रगढ़ पहुंचकर गिरफ्तारी दी. उसके बाद में मुचलके पर छोड़ा गया. पूर्व विधायक डॉ. जायसवाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है. आम जनता की सुविधा को लेकर आंदोलन किए थे. उसी को लेकर गिरफ्तारी की जा रही है. लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

रायपुर: मोवा ओवरब्रिज पर दोनों ओर 50-50 मीटर डिवाइडर बनाने पर सहमति, जाम से मिलेगी निजात

Share on Social Mediaरायपुर: जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में रायपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जरूरी उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल और नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में […]

You May Like