ENCOUNTER : महिला हेड कांस्टेब पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, एसओ और दो सिपाही भी घायल

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

न्यूज़ डेस्क : सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। एसटीएफ और अयोध्या पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर में अपराधी नसीम ढेर हुआ है। उसके दो अन्य साथी भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस और अनीस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें अनीस मारा गया वहीं एसओ पूरा कलदंर भी क्रॉस फायरिंग में घायल हो गए हैं। तीनों आरोपियों ने सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल से छेड़खानी की थी। बता दे क्षेत्र के थाना पूराकलंदर के छतरिवा पारा कैल मार्ग पर मुठभेड़ हुई है।

इस मामले पर जानकारी देते हुए स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि “सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी को थाना पूरा कलंदर पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. उसके दो साथियों को इनायत नगर से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है.”

आपको बता दें कि 30 अगस्त को अयोध्या में सरयू एक्सप्रेस में महिला सिपाही पर जानलेवा हमला किया गया था. ये महिला सिपाही अर्धनग्न व बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पाई गई थी. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था. महिला सिपाही की हालत गंभीर होने की वजह से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ के केजीएमयू में रेफर किया गया था. इस महिला सिपाही की सुल्तानपुर में तैनाती थी और अयोध्या के सावन मेले में ड्यूटी लगी हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमित शाह का आज रायपुर दौरा रद्द , प्रदेश के बड़े नेताओं संग थी बैठक की तैयारी

Share on Social Mediaरायपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज आने का कार्यक्रम टल गया है. यहां पर वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक लेने आने वाले थे. उनका दौरा टलने की जानकारी उनके ओएसडी विजय कुमार उपाध्याय ने जारी की है. नया दौरा कब होगा, इसकी अभी जानकारी […]