अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी दोषी करार , दोपहर 2 बजे के बाद सजा का ऐलान    

Share on Social Media

वाराणसी की एमपीएमएलए कोर्ट ने माफ‍िया और पूर्व विधायक मुख्‍तार अंसारी को अवधेश राय मर्डर में दोषी माना है. उन्‍हें क्‍या सजा दी जाएगी इस पर दोपहर 2 बजे के बाद फैसला आएगा. यह पूरा मामला 32 साल पहले का है. इसमें उन्‍हें दोषी पाए जाने पर मृत्‍युदंड से लेकर उम्रकैद तक हो सकती है. केस की सुनवाई के बाद कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई.

अवधेश राय हत्याकांड में सोमवार को कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है. कोर्ट द्वारा लंच के बाद मुख्तार अंसारी को सजा सुनाई जाएगी. इस केस में मुख्तार अंसारी सहित पांच लोग आरोपी हैं. दरअसल, अवधेश राज कांग्रेस नेता अजय राय के भाई हैं. कोर्ट का फैसला आने से पहले अजय राय ने कहा, “उन्हें 32 साल का इंतजार आज खत्म होने वाला है और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा.” इस दौरान फैसले को देखते हुए प्रशासन द्वारा पूरे कचहरी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

अवधेश राय की हत्या तीन अगस्त 1991 को हुई थी. तब अवधेश राज अपने छोटे भाई और वर्तमान कांग्रेस नेता अजय राय के घर के बाहर खड़े थे. उसी वक्त वहां मारुती वैन आई और उस वैन से काफी लोग बाहर निकले. उन लोगों ने अवधेश राय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. गोलियों की आवाज के आसपास का पूरा इलाका गूंज उठा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने गोधन योजना के हितग्राहियों के खाते में ऑनलाईन जारी 21.31 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की

Share on Social Mediaइस राशि में 16 मई से 31 मई तक गौठानों में क्रय किए गए  गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों को भुगतान की जा रही 4.91 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 8.98 करोड़ एवं स्व-सहायता समूहों को 6.29 करोड़ रूपए की लाभांश राशि तथा गौठान समितियों […]