SRK stopped at airport: कस्टम ड्यूडी को लेकर, मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान से हुई पूछताछ

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

शाहरुख खान (SRK) और उनकी टीम को शुक्रवार को देर रात मुंबई (Mumbai) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने रोक लिया. वह शारजाह से लौटे थे. एक कार्यक्रम के सिलसिले में वह यूएई (UAE) गए थे. बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) के साथ बाहर निकले. शाहरुख खान के पास महंगी घड़ियों के कवर थे जिसकी कस्टम ड्यूटी उन्होंने नहीं चुकाई थी. पूछताछ के बाद उन्हें लगभग सात लाख रुपये जुर्माना चुकाना पड़ा. 

क्या है पूरा मामला

दरअसल शाहरुख खान अपनी टीम के साथ प्राइवेट चार्टर VTR – SG से दुबई एक बुक लॉन्च इवेंट में शिरकत करने गए थे. इसी प्राइवेट चार्टर फ़्लाइट से बीती रात साढ़े 12 बजे मुंबई लौटे. रेड चैनल पार करते वक्त कस्टम ने शाहरुख़ खान और उनकी टीम के बैग में लाखों रुपए कीमत की घड़ियां पाई. इसके बाद कस्टम ने सभी को रोक दिया और बैग की जांच की गई. जांच के दौरान बैग में कई महंगी घड़िया Babun & Zurbk घड़ी, Rolex घड़ी के 6 डिब्बे Spirit ब्रांड की घड़ी (लगभग 8 लाख रुपये), ऐपल सीरीज की घड़ियां मिली.साथ ही घड़ियों के खाली बॉक्स भी मिले. कस्टम ने इन घड़ियों का इवैल्यूएशन किया तो इन पर 17 लाख 56 हज़ार 500 रुपए की कस्टम ड्यूटी बनी. इसके बाद इन करोड़ों रुपए की क़ीमत की घड़ियों पर लाखों रूपये टैक्स अदा करने की बात कही गई. घंटे भर चले प्रक्रिया के बाद शाहरुख़ और पूजा ददलानी को एयरपोर्ट से जाने दिया लेकिन शाहरुख़ खान के बॉडीगार्ड रवी और टीम के सदस्यों को रोक लिया गया.

वहीं शाहरुख़ खान टीम ने कहा है कि जितने घड़ी और बॉक्स है उनकी सबकी क़ीमत ही लगभग 18 लाख है. बिल की की जांच कर उन्हें 6.83 लाख कस्टम ड्यूटी भरने के लिए कहा गया.

बता दें कि शाहरुख खाने के बॉडी गार्ड रवि ने 6 लाख 83 हज़ार रुपए का कस्टम चुकाया है. जिसका बिल शाहरुख़ खान के बॉडी गार्ड रवि के नाम पर बना है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक ये पैसे शाहरुख़ खान के क्रेडिट कार्ड से अदा किए गए हैं. कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर पुगल और युद्धवीर यादव ने ये पूरी कार्रवाई की. इसके बाद शाहरुख़ खान के बॉडीगार्ड रवि को सुबह 8 बजे कस्टम ने छोड़ा.

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) 11 नवंबर को शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर ( Sharjah International Book Fair) 2022 में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें ग्लोबल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया. किंग खान को ये अवॉर्ड उनके सांस्कृतिक परिदृश्य में लेखन और क्रिएटिव फील्ड में उनके योगदान के लिए दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘मुझे हर दिन गालियां मिलती हैं लेकिन’.., पीएम मोदी बोले- इसलिए नहीं थकता हूं

Share on Social Mediaतेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का नाम लिए बिना उन पर भ्रष्टाचार और वंशवादी राजनीति का आरोप लगाते हुए उन पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि राज्य को ‘लोग पहले, परिवार पहले नहीं’ वाली सरकार (Government) की […]