बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में कराया गया भर्ती ….

Share on Social Media

नई दिल्ली : बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विवाद और विरोध के बाद भी सुदीप्तो सेन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब ये वर्ल्डवाइड 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने के लिए तैयार है। इस बीच सुदीप्तो सेन को लेकर एक खबर आई है. डायरेक्टर को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुदीप्तो लगातार फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। और लगातार मिल रही धमकियों को लेकर तनाव में भी हैं. जिसके चलते अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ज्यादा तनाव के चलते बिगड़ी तबीयत के बाद सुदीप्तो सेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर लगातार उनकी देखरेख में जुटे हैं। पिछले दिनों फिल्म के डायरेक्टर और स्टार कास्ट को जान से मारने की धमक मिली थी। इसके बाद फिल्म में लीड रोल निभा रहीं अदा शर्मा के एक्सीडेंट की खबर आई और अब सुदीप्तो के अस्पताल में भर्ती होने की खबर है। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के लगातार प्रमोशन और मिल रही धमकियों के चलते सुदीप्तो लगातार तनाव में थे. फिल्म का प्रचार करते हुए उन्हें थकान महसूस होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर 30 तक रद्द</strong>

Share on Social Mediaरायपुर. वाल्टेयर रेल लाइन की दूसरी पटरी को स्टेशन से जोड़ने के बाद अब श्रृंगवरपुकोटा-बोड्डवारा के बीच निर्माण कराया जा रहा है. अभी तक यह सिंगल लाइन थी, इसलिए एक ट्रेन निकल जाने के बाद ही दूसरी ट्रेन चलाई जा रही थी. लेकिन, अब विशाखापट्टनम तक डबल […]