सिद्धार्थ-कियारा शादी के बाद एक नहीं, 2 रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा अडवाणी 7 फरवरी को 7 फेरों के बंधन में बंध जाएंगे. उनकी शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हो रही है. इसी बीच खबर है कि शादी बाद दोनों 2 वेडिंग रिसेप्शन एक दिल्ली और दूसरा मुंबई में ऑर्गेनाइज करेंगे.

कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा की ग्रैंड इंडियन वेडिंग राजस्थान के जैसलमेर में हो रही है. कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं. सोमवार को लंच के बाद शाम संगीत सेरेमनी होगी.

फिल्म स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बिग फैट इंडियन वेडिंग राजस्थान में हो रही है. जबकि, वेडिंग रिसेप्शन पार्टी का आयोजन मुंबई और दिल्ली में होने वाला है. सामने आ रही लेटेस्ट जानकारी की मानें तो स्टार कपल जैसलमेर में शादी के बाद दिल्ली के लिए निकलेंगे. क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली के रहने वाले हैं. वो अपने घर पहुंचकर शादी के बाद जरूरी रस्में पूरी कर फिर मुंबई लौटेंगे. इससे पहले ये स्टार कपल दिल्ली में अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को एक रिसेप्शन पार्टी देगा. इसके बाद मुंबई में आकर दूसरी रिसेप्शन पार्टी देने का प्लान है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिल्ली से मुंबई लौटने के बाद फिल्मी दुनिया के अपने दोस्तों को एक बड़ी सी रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुंबई में 12 फरवरी को ये खास रिसेप्शन पार्टी देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारामती में बड़ा बस हादसा टला, बाल-बाल बचे 34 छात्र...

Share on Social Mediaमहाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया है दरअसल, एक निजी स्कूल के 34 छात्र बस (नं. MH12 HC 9119) में बारामती के मोरगांव से पिकनिक ट्रिप पर जा रहे थी और पुणे के भोर कस्बे के चौपाटी इलाके में अचानक बस का ब्रेक […]

You May Like