‘प्यार का पंचनामा’ फेम सोनाली सहगल , बॉयफ्रेंड आशीष संग शादी के बंधन में बंधी

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 57 Second

‘प्यार का पंचनामा’ फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल अब सिंगल से मिंगल हो गई हैं. 34 वर्षीय एक्ट्रेस ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन आशीष एल सजनानी संग शादी रचा ली है. 7 जून को कपल ने मुंबई में फैमिली और फ्रेड्स की मौजूदगी में सात जन्मों के लिए एक दूजे का हाथ थाम लिया है. हाल ही शादी से दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं, जो इंटरनेट पर आते छा गई हैं.

 खबरों के मुताबिक, सोनाली शादी के बाद भी मीडिया से बात नहीं करना चाहतीं और न ही अपने रिलेशनशिप के बारे में किसी को कुछ बताना चाहती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाली अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहती थीं और अपने फैंस को सरप्राइज देना चाहती थीं.

सामने आई शादी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन बने सोनाली सहगल और आशीष एल एक साथ बेहद प्यारे लग रहे हैं. एक्ट्रेस पिंक लहंगे में दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने सिल्वर कलर के कलीरे पहने हैं और सिल्वर कलर की ही ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया है.

ओवरऑल लुक में सोनाली बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, उनके पति व्हाइट कलर की शेरवानी और पिंक पगड़ी में दूल्हा बने परफेक्ट लग रहे हैं. मीडिया के कैमरे के सामने दोनों हाथ में हाथ थाम पोज देते जबरदस्त जोड़ी बना रहे हैं.

बता दें, सोनाली सहगल पिछले पांच साल से होटल बिजनेसमैन आशीष सजनानी को डेट कर रहीं थीं और आज, 7 जून 2023 को कपल शादी रचाकर हमेशा के लिए एक दूजे का हो गया है.

इन फिल्मों में नजर आ चुकी है सोनाली

सोनाली सहगल ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी है, लेकिन उन्हे वो फेम नहीं मिला जैसा वह चाहती थी. उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2011 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘जय मम्मी दी’, ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘नूरानी चेहरा’, ‘सेटर्स’, ‘वेडिंग पुलाव’ जैसी फिल्मों में काम किया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवती का मंगेतर बनकर ठग लिए 76 हजार रुपये

Share on Social Mediaदेहरादून/डोईवाला. बीफार्मा की पढ़ाई के बाद युवक ने नौकरी के बजाय युवतियों को झांसे में लेकर रकम ऐंठने को ही पेशा बना लिया. एक युवती का मोबाइल नंबर कहीं से लिया और मंगेतर बनकर बात की. इसी बीच 76 हजार रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर करवा लिए. […]