बारात लेकर लौटे युवक को पुलिस ने दबोचा, जानें क्या है मामला

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

जशपुर में एक दूल्हे को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पहले एक आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता से संबंध बनाए, फिर एक अन्य लड़की से ओडिशा में शादी कर ली। बारात लेकर आरोपी जैसे ही अपने गांव पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़ा गया मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तपकरा निवासी अनिरूद्ध सिंह फरसाबहार जनपद में तकनीकी सहायक है। उसकी शादी 19 फरवरी को ओडिशा के राउरकेला में थी। वह 18 फरवरी को बारात लेकर गया। वहां धूमधाम से शादी हुई और फिर दुल्हन को विदा करा अगले दिन घर तपकरा लेकर पहुंचा। तभी उसके इंतजार में मौजूद तपकरा थाना पुलिस भी पहुंच गई और उसे दुष्कर्म के आरोप में पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

50 आइएफएस का तबादला, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

Share on Social Mediaराज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के विभिन्न अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस आशय का आदेश आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। सूची इस प्रकार है- सूची इस प्रकार है-