महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, पुल निर्माण के दौरान क्रेन और स्लैब गिरा, दबकर 17 लोगों की मौत

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक, मशीन का इस्तेमाल समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में किया जा रहा था. इस हादसे में चार लोगों के घायल होने की भी जानकारी है. मलवे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है.

गर्डर मशीन के गिरने से यह बड़ी घटना हुई है. बता दें कि इस मशीन का इस्तेमाल राजमार्ग और हाई-स्पीड रेल पुल निर्माण परियोजनाओं में प्रीकास्ट बॉक्स गर्डर्स स्थापित करने के लिए किया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार, जिस समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर यह काम चल रहा था वह राजमार्ग करीब 701 किलोमीटर लंबा बन रहा है. समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण कार्य के दौरान यह घटना हुई है.यह हाईवे मुंबई को नागपुर से जोड़ता है.

एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद

एनडीआरएफ ने जानकारी देते हुए कहा, ठाणे जिले के शाहपुर तहसील में एक पुल के स्लैब पर क्रेन गिरने के बाद एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर काम कर रही हैं. कहा जाता है कि यहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं होने के कारण यहां के मजदूरों की जान चली गई है. शाहपुर उपजिला अस्पताल में अब तक पंद्रह शव लाए जा चुके हैं. 3 से 4 लोग घायल हैं. मृतकों के अलावा कई अन्य लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है. गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट की ऊंचाई से गिर गए, जिससे बड़ा हादसा हो गया. मृतकों के शवों के साथ-साथ घायलों को भी स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है.

मशीन का उपयोग राजमार्ग और हाई-स्पीड रेल पुल निर्माण परियोजनाओं में प्रीकास्ट बॉक्स गर्डर्स स्थापित करने के लिए किया जाता है. इंडिया टुडे के अनुसार, समृद्धि महामार्ग, जिसका नाम हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग है, मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाला 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है. पुलिस कर्मी और अग्निशमन अधिकारी बचाव एवं राहत कार्य में लगे हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत हुई कम ,इतने रुपये तक कम हो गए दाम

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : महंगाई की मार झेल रहीं जनता को राहत मिल। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में देशभर में कटौती की है। महीने के शुरुआत में तेल कंपन‍ियों ने एलपीजी स‍िलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है। लकिन […]

You May Like