इंजन फेल होने पर भी उतरेगा चंद्रयान-3

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 34 Second

बेंगलुरु . इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-3 के सभी सेंसर व दोनों इंजन काम नहीं करेंगे तब भी लैंडर विक्रम 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम होगा.

गैर-लाभकारी संस्था दिशा भारत द्वारा आयोजित चंद्रयान-3 भारत का गौरव अंतरिक्ष मिशन पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लैंडर विक्रम का पूरा डिजाइन इस तरह से बनाया गया है कि यह विफलताओं को संभालने में सक्षम होगा. सोमनाथ ने कहा कि अगर सब कुछ विफल हो जाता है, सभी सेंसर फेल हो जाते हैं और कुछ भी काम नहीं करता है, तब भी विक्रम लैंडिंग करेगा.

इसरो टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्षैतिज विक्रम को चंद्रमा की सतह पर लंबवत उतारना है. सोमनाथ ने कहा कि यह अभ्यास महत्वपूर्ण है, क्योंकि चंद्रयान-2 मिशन के दौरान इसरो अपने लैंडर को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से उतारने में विफल रहा था. इसके अलावा यह सुनिश्चित करना भी चुनौती है कि ईंधन की खपत कम हो, दूरी की गणना सही हो और सभी एल्गोरिदम ठीक से काम करें.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की दी शुभकामनाएं

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर आदिवासी समाज के लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि आदिवासी जनजातियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने […]

You May Like