धमतरी में महिला ने बच्चों के साथ की खुदकुशी की कोशिश

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 54 Second

धमतरी. होली त्यौहार को देखते हुए आबकारी विभाग ने अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ दिया है. इस बीच भैंसमुंडी में शराब जब्त करने के लिए गई आबकारी पुलिस के समक्ष महिला ने अपने बच्चे के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की. न्यायालय में पेश करने के बाद तीन लोगों को जेल भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार ग्राम भैंसमुंडी में बीते 2 मार्च को आबकारी विभाग की अधिकारी नीलोफर जैन दलबल के साथ गांव में कार्रवाई के लिए पहुुंची थी. शाम 5 बजे वह भूषण चन्द्राकर के घर तलाशी लेने लगी, तभी भूषण चन्द्राकर, उसकी पत्नी सुलोचना चन्द्राकर, पुत्री दिव्या चन्द्राकर, पुत्र लक्की चन्द्राकर ने जोर-जोर से चिल्लाने लगे. इतना ही नहीं सुलोचना बाई एवं शिब्बू चन्द्राकर गाली-गलौच कर टीम के अभद्र व्यवहार करने लगे. तलाशी के दौरान घर से 100 पौव्वा देशी मदिरा प्लेन बरामद किया गया. भूषण चन्द्राकर, लक्की चन्द्राकर आबकारी स्टाफ से बहस करने लगे एवं कार्रवाई दस्तावेज में हस्ताक्षर करने से मना कर दिया. यही नहीं मिट्टी तेल का डिब्बा लाकर सुलोचना ने स्वयं के ऊपर एवं अपनी पुत्री शिब्बू उर्फ दिव्या चन्द्राकर, लक्की चन्द्राकर के ऊपर आत्महत्या करने के इरादे से उडे़ल दिया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कब होगा होलिका दहन- 6 या 7 तारीख? शुभ मुहूर्त को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन

Share on Social Mediaहर साल फाल्‍गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, इसके बाद ही अगले दिन प्रतिपदा तिथि को रंगों की होली खेली जाती है. होलिका दहन के लिए प्रदोष काल का समय अच्‍छा माना जाता है. इस साल पूर्णिमा तिथि 6 मार्च से शुरू […]

You May Like