मनीष सिसोदिया की जमानत पर 5 अप्रैल तक सुनवाई स्थगित

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 48 Second

आबकारी नीति मामले से जुड़े धनशोधन के एक केस में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर अदालत ने सुनवाई को पांच अप्रैल तक स्थगित कर दी है. सिसोदिया को इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है.

राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल की अदालत ने मामले पर सुनवाई तब स्थगित कर दी, जब सिसोदिया के वकील ने जमानत याचिका पर ईडी की ओर से दायर जवाब पर प्रतिक्रिया देने के लिए समय देने का अनुरोध किया. सिसोदिया के वकील ने कहा कि उन्हें मामले पर विस्तृत दलीलें रखने के लिए कुछ समय चाहिए.

पेश मामले में ईडी ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को नौ मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था, जहां वह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के एक अन्य मामले के संबंध में बंद हैं. ईडी ने सिसोदिया को 12 दिन रिमांड पर रखने के बाद अदालत से आग्रह किया था कि अब उन्हें आप नेता को रिमांड पर लेने की जरूरत नहीं है. इसलिए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल दिया जाए. इसके बाद अदालत ने सिसोदिया को पांच अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेपाल में दो विमान टकराने से बड़ा हादसा टल गया

Share on Social Mediaकाठमांडू/नई दिल्ली . नेपाल में एक बड़ा हादसा टल गया, जब एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस का विमान बीच हवा में टकराने वाले थे, तभी विमान के चेतावनी सिस्टम से पायलटों को सूचना मिलने से आपदा टल गई. रविवार को अधिकारियों ने जानकारी दी. इस घटना के […]