इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हुआ कैदी

rashtra path
Share on Social Media

जांजगीर-चांपा: जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक विचाराधीन बंदी जिला अस्पताल से फरार हो गया। इस घटना से अस्पताल प्रशासन और जेल प्रशासन के होश उड़ गए हैं

जानकारी के अनुसार फरार बंदी पंचराम निषाद उर्फ पंचू को 28 अक्टूबर 2025 को नवागढ़ पुलिस ने ठगी के एक शातिर मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जिसके बाद उसे जिला जेल में दाखिल किया गया था। आरोपी पंचराम निषाद ने आठ जिलों में सस्ता छड़, सीमेंट दिलाने के बहाने लोगों से 25 लाख की ठगी की है।

बताया जा रहा है कि बंदी पंचराम निषाद के हाथ में फैक्चर था, जिसके चलते उसे सात नवंबर को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया था। उपचार के दौरान वह जेल सिपाही की निगरानी में था, लेकिन शनिवार सुबह उसने मौका पाकर सिपाही को चकमा दिया और अस्पताल से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब घर-घर जाकर खोजी जाएंगी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी

Share on Social Mediaरायपुर: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदना योजना के तहत अब उन हितग्राहियों की खोज की जाएगी, जिन्होंने अभी तक अपनी ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। महिला व बाल विकास विभाग ने इसके लिए सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को […]

You May Like