महीने के पहले दिन कई राशियों को लाभ, जानें अपना राशिफल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:7 Minute, 36 Second

मेष:
गणेशजी कहते हैं कि आज मेष राशि के लोगों का दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।
आज भाग्य 82 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

वृषभ:
गणेशजी कहते हैं कि आज वृषभ राशि के लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। साथ ही आज आपको किसी सम्मानीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो यह आपके पक्ष में तय किया जाएगा। किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन:
गणेशजी कहते हैं कि आज मिथुन राशि के लोगों में आज घर परिवार के मामलों में समझदारी देखने को मिलेगी। आप किसी प्रोजेक्ट का रिसर्च वर्क कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। यदि आप फिर विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी ही इस दिशा में कदम उठाएं। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।
भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ हे। माता पिता का आशीर्वाद लें।

कर्क:
गणेशजी कहते हैं कि आज कर्क राशि के जातकों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का अच्छी तरह से लाभ उठाएंगे I प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है। जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें।
भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजी या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

सिंह:
गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वाले आज दूसरों की बातों को भी सुने। अधिकारियों से खास पहचान बनेगी। आज दूसरे को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या:
गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि के लोग आज अपना आसपास मौजूद लोगों से काफी बातचीत करेंगे जिससे उनका मन खुश होगा। जानकार और वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से ना जाने दे। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। सामाजिक मोर्चे पर किसी की मदद करने पर सभी लोग आपकी तारीफ करेंगे।
भाग्‍य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ हे। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला:
गणेशजी कहते हैं कि आज तुला राशि वाले खुद के लिए समय निकाले। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आप स्वयं के लिए यश और कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों में ध्यान ना दें।
भाग्‍य आज 85 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक:
गणेशजी कहते हैं कि आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है । जल्दी धन कमाने के चक्कर में किसी गलत योजना में निवेश न करें। कहीं पर भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी।
भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

धनु:
गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के जातक आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। इस समय में अपनी किसी हॉबी या हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा।
भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मकर:
गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के लोगों की आज नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा। रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पहले वरिष्ठों से सलाह जरूर लें। घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है।
आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

कुंभ:
गणेशजी कहते हैं कि आज कुंभ राशि के लोग दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। आज किसी पर ज्यादा भरोसा करना तनाव का कारण बन सकता है ।
आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।

मीन:
णेशजी कहते हैं कि मीन राशि के जातकों को आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय हैं।
भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जंगल को जलते देख सीसीएफ ने डीएफओ के साथ बुझाई आग

Share on Social Media वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा प्रदेश के वन क्षेत्रों में अग्नि से सुरक्षा हेतु निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इस तारतम्य में विगत दिवस मुख्य वन संरक्षक सरगुजा अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन मंडलाधिकारियों के साथ वन क्षेत्र […]

You May Like