अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर बहू ऐश्वर्या को किया अनफॉलो? ऐश्वर्या के जन्मदिन पर कोई पार्टी नहीं

अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर बहू ऐश्वर्या को किया अनफॉलो? ऐश्वर्या के जन्मदिन पर कोई पार्टी नहीं
rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 11 Second

इंस्टाग्राम: हाल ही में पूरा बच्चन परिवार द आर्चिज के प्रीमियार पर पहुंचा था, लेकिन इस दौरान तस्वीरों और वीडियो में फैंस को दूरियां साफ नजर आ रही थी. इसके साथ ही कुछ दिनों पहले अभिषेक जब एक इवेंट में स्पॉट हुए थे तो उनके हाथों से वेडिंग रिंग गायब थी और जब ऐश हाल ही में स्पॉट हुई तो उनके हाथों से भी रिंग गायब थी जिसने कई सारे सवाल खड़े कर दिए. इसी बीच में अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल माना जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय बच्चन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. तो जआइए जानते हैं क्या है पूरा मसला.

क्या अलग होने वाले हैं ऐश्वर्या-अभिषेक?
ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की तुलना में अपनी मां के घर पर अधिक समय बिता रही हैं. वहीं हाल ही में जब ऐश का जन्मदिन आया था तो ना ही कोई पार्टी हुआ ना ही कोई बच्चन परिवार ऐश के साथ वक्त बिताते हुए देखा गया. इस दौरान एक्ट्रेस अपनी बेटी औऱ मां के साथ एक इवेंट में स्पॉट हुई थी. इसके साथ ही दूसरी तरफ हालिया रिपोर्ट्स में अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता नंदा को अपना घर ‘प्रतीक्षा’ गिफ्ट के तौर पर दे दिया है. ऐसे में इन चीजों को और हवा मिल गई है.

क्या सच में बिग बी ने किया बहू को अनफॉलो
बिग बी के इंस्टाग्राम हैंडल पर 36.3 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं. हालांकि इस वक्त हर किसी की नजर बच्चन साहब के सोशल मीडिया पर इसलिए भी है क्योंकि कई सारे यूजर्स ऐसा मान रहे हैं कि उन्होंने अपनी बहू ऐश्वर्या राय को अनफॉलो कर दिया है.हालांकि कुछ कहना है कि वो शायद कभी उन्हें फॉलो ही नहीं करते थे, जबकि कुछ अनबन वाली चीजों को इन्हें जोड़कर देख रहे हैं.

क्या है पूरा सच
Amitabh Bachchan की फिलहाल फॉलोंइंग लिस्ट में ऐश्वर्या राय नहीं है और अगर आप उनकी बहू ऐश्वर्या राय का अकाउंट देखेंगे तो वो भी अपने ससुर को फॉलो नहीं करती हैं. ऐश्वर्या राय भी अपने इंस्टा पर केवल अपने पति अभिषेक बच्चन को ही फॉलो करती हैं. ऐसे में अब सच क्या है ये तो कहना मुश्किल है लेकिन ये जगजाहिर है कि दोनों परिवारों के बीच कुछ तो खटपट चल रही है. हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

इराक: Soran University लगी आग, 14 की मौत, कई घायल

Share on Social MediaFire in Iraq University: नॉर्दन इराक के सोरन में एक बड़ा हादसा हो गया. सोरन यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में भीषण आग लग गई. इस हादसे में कम से कम 14 छात्रों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए. Al Arabiya English: A fire at a […]
इराक: Soran University लगी आग, 14 की मौत, कई घायल

You May Like