न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में चुनावी साल चल रहा है। साडी राजनैतिक पार्टियां अपने – अपने स्तर पर तैयारियां कर रही है। इसी बीच एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां भाजपा में चुनावी सामग्री खरीदने पर संगठन में खींच तान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी ने खरीद का जिम्मा पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अध्यक्षता में गठित समिति को सौंपा था। लेकिन जब तक गठित समिति अपना कार्य करती,उसे पहले ही कोष संभालने वाले पदाधिकारी ने चार करोड़ रुपये से ज़्यादा की सामग्री ख़रीद कर स्टोर कर दिया। जानकारी के मुताबिक हालही में जब चुनावी तैयारियों का जायज़ा लेने पहुँचे राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने गठित समिति के अध्यक्ष राजेश मूणत से इसे लेकर जानकारी मांगी,तो उन्होंने किसी भी ख़रीद के विषय में जानकारी न होना बताया। जिसके बाद बात यहीं से बात बिगड़ गई और संतोष ने हर तरह की छपाई का काम बेंगलुरु ट्रांसफ़र कर दिया।
छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का इस महीने दौरा ...
Mon Sep 4 , 2023
Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर साडी पार्टियां सक्रीय हो चुकी है। इसी बीच एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां बीजेपी की बड़ी बैठक हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा विजय संकल्प यात्रा निकालने की तैयारी में जुट गई है। इस […]
